👑

कानूनी केंद्र और नीतियां

अंतिम अपडेट: November 2, 2026 • संचालक: RankSultan Advertising page (managed by svapneel school softwares)

1. उपयोग के नियम और शर्तें

1.1 सेवा की प्रकृति: RankSultan.com भारत में संचालित एक स्वतंत्र डिजिटल विज्ञापन लीडरबोर्ड है। उपयोगकर्ता केवल इस पेज पर पब्लिक इंस्टाग्राम हैंडल प्रदर्शित करने के लिए भुगतान करते हैं।

1.2 गैर-संबद्धता (Non-Affiliation): यह साइट Instagram या Meta से संबद्ध नहीं है। यहां रैंक करने से आपके आधिकारिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स नहीं बढ़ते हैं।

1.3 18+ आयु की पुष्टि: भारतीय कानून के अनुसार, भुगतान करने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। भुगतान करके आप इसकी पुष्टि करते हैं।

1.4 जुआ या सट्टा नहीं: यह केवल एक विज्ञापन बोर्ड है। हम कोई नकद पुरस्कार या रिटर्न नहीं देते। भुगतान 100% केवल विज्ञापन स्थान के लिए है।

1.5 डायनेमिक रैंकिंग: रैंक कुल खर्च से तय होता है। यदि कोई आपसे अधिक बोली लगाता है, तो आपकी रैंक तुरंत गिर सकती है।

1.6 केवल PUBLIC (सार्वजनिक) प्रोफ़ाइल: उपयोगकर्ताओं को केवल PUBLIC इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल ही सबमिट करनी चाहिए। प्राइवेट अकाउंट सही से नहीं दिखेंगे और उनके पैसे वापस (Refund) नहीं होंगे। अवैध या धोखाधड़ी वाले हैंडल को बिना रिफंड बैन किया जाएगा।

1.7 अधिकार क्षेत्र: किसी भी विवाद का निपटारा Rajkot, Gujarat के न्यायालयों के अधीन होगा।

2. सख्त नो-रिफंड नीति

2.1 जीरो रिफंड: भुगतान होते ही विज्ञापन लाइव हो जाता है, इसलिए सभी भुगतान 100% अंतिम हैं और किसी भी स्थिति में रिफंड नहीं होंगे।

2.2 इन स्थितियों में रिफंड नहीं मिलेगा: (a) 1 सेकंड बाद कोई अधिक बोली लगा दे; (b) आपने गलत यूजरनेम डाला हो; (c) प्रोफ़ाइल प्राइवेट हो; या (d) 24-घंटे का बोर्ड रीसेट हो जाए।

2.3 तकनीकी विफलता: यदि पैसा कट जाता है लेकिन बिड नहीं दिखती, तो Razorpay 5-7 दिनों में स्वतः रिफंड कर देगा।

3. प्राइवेसी पॉलिसी (गोपनीयता)

3.1 डेटा संग्रह: हम केवल पब्लिक हैंडल, रेजरपे के संपर्क विवरण और शहर पहचानने के लिए IP/Cookies का उपयोग करते हैं।

3.2 भुगतान सुरक्षा: हम UPI PIN या कार्ड सेव नहीं करते। भुगतान RBI-अधिकृत एग्रीगेटर्स द्वारा सुरक्षित होते हैं।

3.3 पब्लिक डेटा: हम केवल सार्वजनिक फ़ोटो/नाम दिखाते हैं। हम कभी भी निजी डेटा या पासवर्ड नहीं मांगते।

4. प्रोफ़ाइल हटाना (Opt-Out) और शिकायत अधिकारी

4.1 मुफ्त रिमूवल: यदि आपका हैंडल किसी और ने यहाँ डाला है और आप उसे हटाना चाहते हैं, तो हमारे आधिकारिक IG @rank_sultan पर DM करें या ranksultan2026@gmail.com पर ईमेल करें। हम इसे 24 घंटे में ब्लॉक कर देंगे।

4.2 शिकायत अधिकारी:
संस्था: RankSultan Advertising page (managed by svapneel school softwares)
ईमेल: ranksultan2026@gmail.com
स्थान: Rajkot, Gujarat, India